Hanuman Chalisa

मप्र में मिशन 2018, अबकी बार 200 के पार : नरेन्द्र सिंह तोमर

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (19:42 IST)
भोपाल। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कुल 230 में से 200 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
 
तोमर ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में बताया कि भाजपा ने वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार 200 के पार का नारा दिया है। इस चुनाव में हमारी पार्टी 200 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी। 
 
उन्होंने दावा किया कि इसके अलावा, वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर कब्जा करेगी। इसके लिए हमने अभी से अभियान शुरू कर दिया है। तोमर यहां केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 3 दिवसीय भोपाल दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने आए हुए हैं।
 
मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा के पास वर्तमान में 165 सीटें हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कब्जे में 56 सीटें हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास 4 सीटें हैं जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय विधायक हैं, वहीं 1 सीट कांग्रेस विधायक के निधन के कारण खाली है और भाजपा की 1 सीट पर अदालत ने स्थगनादेश लगा रखा है।
 
वर्ष 2014 में हुए आम चुनाव में भाजपा को प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से 27 सीटें मिलीं थी, जबकि कांग्रेस को 2 सीटें गुना (ज्योतिरादित्य सिंधिया) एवं छिंदवाड़ा (कमलनाथ) मिली थी।
 
गौरतलब है कि रतलाम-झाबुआ सीट से भाजपा सांसद दिलीप सिंह भूरिया के निधन के कारण हुए वहां हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने इस सीट को भाजपा से छीन लिया। इस प्रकार वर्तमान में मध्यप्रदेश में भाजपा के पास लोकसभा की 26 सीटें हैं और कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं।
 
तोमर ने कहा कि यह सौभाग्य एवं प्रसन्नता की बात है कि शाह 3 दिवसीय दौरे पर भोपाल आए हैं। इससे मध्यप्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं, जोश उत्पन्न होगा। इसी बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार 3 दिन तक प्रवास पर हैं। सिंह ने कहा अनुशासित पार्टी एवं कार्यकर्ताओं के निर्माण में शाह की बहुत बड़ी भूमिका रही है।
 
भोपाल आगमन के तुरंत बाद शाह ने शहर के लालघाटी चौराहे पर स्थापित जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया और वहां से प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता एलकर के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में सड़क के दोनों किनारों पर खड़े लोगों में कई बुर्का पहनी हुई महिलाएं भी नजर आई। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख