जारकीहोली की 'हिन्दू' संबंधी टिप्पणी पर नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी से की माफी की मांग

Webdunia
मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (23:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली की उस टिप्पणी पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की जिसमें दावा किया गया था कि 'हिन्दू' शब्द फारसी है और इसका अर्थ 'बहुत गंदा' है। मिश्रा ने कहा कि वे इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांधी को पत्र लिखेंगे।
 
रविवार को निप्पनी में एक कार्यक्रम में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जारकीहोली ने कहा कि 'हिन्दू' एक भारतीय शब्द नहीं है। यह फारसी है। 'हिन्दू' शब्द कैसे हमारा हो गया, इस पर बहस की जरूरत है। 'हिन्दू' शब्द कहां से आया? क्या यह हमारा है? यह शब्द ईरान, इराक और कजाकिस्तान से संबंधित फारसी है। यह भारतीय कैसे हुआ? विकिपीडिया में देखें, यह शब्द फारस से आया है, यह हमारा नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बाद में इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और इसे स्पष्ट तौर पर खारिज कर दिया।
 
जारकीहोली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने यहां कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान में एक रैली के दौरान 'हिन्दू' और 'हिन्दुत्व' को परिभाषित करने की कोशिश की थी और अब कांग्रेस नेता उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान विवादास्पद टिप्पणी कर रहे हैं।
 
मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को जारकीहोली की 'हिन्दू' टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस 'हिन्दू' और 'हिन्दुत्व' के बारे में क्या सोचती है, यह स्पष्ट करने के लिए मैं उन्हें एक पत्र लिखूंगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख