Hanuman Chalisa

डॉ. गौड़ को राष्ट्रीय नेत्र सुरक्षा पुरस्कार

Webdunia
इंदौर। राष्ट्रीय नेत्र सुरक्षा संस्था द्वारा रविवार को आरएनटी मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी सभागृह में डॉ. एमसी नाहटा राष्ट्रीय नेत्र सुरक्षा पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस बार का पुरस्कार नेत्रहीनों के लिए कार्य करने वाले डॉ. साईंबाबा गौड़ को प्रदान किया गया। 
 
मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विशेष अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ थे। अध्यक्षता कुट्टी मेनन ने की। समारोह में देवनार फाउंडेशन फॉर द ब्लाइंड, सिकंदराबाद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. साईंबाबा गौड़ को राष्ट्रीय नेत्र सुरक्षा पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष अतुल नाहटा ने बताया डॉ. अभिषेक पाल को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुक्ता जैन ने किया।  
 
डॉक्टरी पेशे के साथ समाजसेवा : डॉ. साईंबाबा गौड़ एक नेत्र विशेषज्ञ के साथ ही समाजसेवा में भी एक जाना-पहचाना नाम है। वे आंध्रप्रदेश के सिकंदराबाद में नेत्रहीनों के लिए देवनार फाउंडेशन फॉर द ब्लाइंड का संचालन करते हैं। इस संस्था के माध्यम से नेत्रहीनों की सहायता की जाती है।
 
डॉ. गौड़ को सामाजिक कार्यों के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि में कई किताबें भी तैयार करवाई हैं। इसके अलावा अंग्रेजी और तेलुगू अखबारों में उनके कई लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। दूरदर्शन और रेडियो पर भी उनके कार्यक्रम प्रसारित हो चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख