Hanuman Chalisa

नई कोरोना गाइडलाइन: इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ सभी दफ्तरों में 10% कर्मचारी ही रहेंगे,कार में भी सिर्फ दो को अनुमति

विकास सिंह
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (20:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मामलों के बाद अब सरकार ने और सख्त गाइडलाइन लागू कर दी है। गृह विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक अब अत्यावश्यक सेवाएँ देने वाले दफ्तरों को छोड़कर सभी कार्यालय को 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही संचालित किया जाएगा। ऐसा कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए किया गया है।

अत्यावश्यक सेवाओं में कलेक्ट्रेट,पुलिस,आपदा प्रबंधन,फायर,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा,जेल,राजस्व, पेयजल आपूर्ति,नगरीय प्रशासन,ग्रामीण विकास, बिजली विभाग,सार्वजनिक परिवहन,कोषालय इत्यादि को शामिल किया गया है। 

इसके साथ ही केन्द्र सरकार के दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएँ नहीं देते हैं, वे भी 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही संचालित किये जायेंगे। वहीं आई.टी. कम्पनियों, बीपीओ, मोबाइल कम्पनियों का सपोर्ट स्टॉफ एवं यूनिट्स को छोड़कर बाकी प्राइवेट दफ्तर भी 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही चलेंगे।

नए आदेश में किराना के थोक व्यापारियों को फुटकर किराना दुकानों को समान देने के निर्देश दिए गए है। वहीं बड़ी सब्जी मण्डियों को नहीं लगाकर छोटी-छोटी स्वरूप में शहरों के विभिन्न भागों में बाँटे जाने की निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सार्वजनिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं ऑटो, ई-रिक्शा में दो सवारी तथा निजी चार पहिया वाहनों में ड्रायवर तथा दो पेसेंजरों को (मास्क के साथ) यात्रा करने की अनुमति रहेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख