Hanuman Chalisa

नई कोरोना गाइडलाइन: सोसायटी, मोहल्लों में होंगे गरबे, कोचिंग, जिम पूरी तरह अनलॉक, शादी-विवाह के लिए नए नियम तय

विकास सिंह
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (22:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। प्रदेश में कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने धार्मिक स्थलों पर एक समय 50 लोगों की संख्या निर्धारित की गई है वहीं दुर्गा पूजा के दौरान मोहल्लों और सोसायटी में गरबे की अनुमति देने के साथ धार्मिक पंडालों में डीजे, ढोल और बैंड बजाने की भी छूट दी गई है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि सरकार ने दुर्गा पूजा और दशहरा के साथ आने वाले त्यौहार को मद्देनजर नए दिशा-निर्देश तय कर दिए हैं। दुर्गा प्रतिमा, चल समारोह, गरबे, डीजे बैंड और रावण दहन के आयोजन को लेकर गाइडलाइन तय की गई है।

कॉलोनी और मोहल्ले में होने वाले गरबे के आयोजन को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अनुमति दे दी गई है। वहीं कर्मिशयल गरबा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रावण दहन कॉलोनी और सोसायटी में होंगे, बड़े स्थानों पर रावण दहन के लिए लोगों की संख्या को लेकर प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के लिए वहीं नियम लागू होंगे जो गणेश उत्सव के लिए थे।

<

सरकार ने दुर्गा पूजा और दशहरे के मद्देनजर गाइडलाइन तय कर दी है। इसमें दुर्गा प्रतिमा,चल समारोह, गरबे,डीजे बैंड और रावण दहन के आयोजन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

15 अक्टूबर से कोचिंग,जिम,स्टेडियम,शादी-विवाह और अंतिम संस्कार के लिए भी नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी। pic.twitter.com/XcwPTQOPJy

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 5, 2021 >वहीं 15 अक्टूबर के बाद कोचिंग 100 फीसदी क्षमता के साथ खोले दिए जाएंगे। इसके साथ जिम भी 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलगें। इसके साथ शादी-विवाह में लोगों की संख्या  300 कर दी गई है। अंतिम संस्कार में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। इसके साथ स्टेडियम भी पचास फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे।  वहीं थिएटरों में पचास फीसदी की अनुमति बरकरार रखी गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख