Hanuman Chalisa

नितिन गड़करी को अचानक मंच पर आया पसीना, तुरंत मुहैया कराया प्राथमिक उपचार

Webdunia
शुक्रवार, 18 मई 2018 (16:01 IST)
बैतूल। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को आज मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर आयोजित एक सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अचानक पसीना आने पर असहज सा महसूस हुआ और उन्हें तत्काल प्राथमिक मुहैया उपचार कराया गया।
 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में श्री गड़करी अपना लगभग बीस मिनट का भाषण समाप्त करने के बाद मंच पर निर्धारित सीट पर बैठ गए। उन्हें अचानक पसीना आने लगा। 
मंच और मौजूद अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता उन्हें मंच से नीचे उतारकर आरक्षित स्थान पर रखे सुरक्षा वाहन में ले गए। वाहन का एयरकंडीशनर चलाया गया और उन्हें कुछ मीठा भी दिया गया। इसके बाद उनकी स्थिति में सुधार आ गया और वे सामान्य दिखने लगे।
 
 
अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद सुरक्षा में तैनात चिकित्सकों ने भी उनका सामान्य परीक्षण किया। बताया गया कि संभवत: उनका रक्तचाप कम हो गया था। इस वजह से ये नौबत आयी। इस कार्यक्रम के समापन के बाद श्री गड़करी हेलीकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख