Hanuman Chalisa

दर्दनाक कहानी! सौतेले पिता की अश्लील हरकतें, दीवार पर उतरा मासूमों का दर्द...

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (20:17 IST)
देवास जिले की दो मासूम बच्चियां अपने सौतेले पिता की अश्लील हरकतों से परेशान थी, लेकिन किसी को भी अपनी पीड़ा बताने की स्थिति में नहीं थी। जब दर्द की इन्तहा हो गई तो उन्होंने झोपड़ी की दीवार (पतरे) पर ही अपने दर्द को उतारना शुरू कर दिया। जब इस पर लोगों की नजर पड़ी तो चाइल्ड लाइन की मदद से दोनों मासूमों को भीषण नर्क से मुक्ति दिलाई। 
दरअसल, 11 और 12 साल की मासूम बहनों की मां की कैंसर से मौत हो चुकी है। मां की मौत के बाद ही इन दोनों पर जुल्म शुरू हो गया। अपनी मृत मां को याद करते हुए झोपड़ी के पतरे पर इन मासूमों ने अपने दर्द को लिखा है- 'मेरी प्यारी मम्मी, हमारी इज्जत की सहायता करना। तुम हमको इस नर्क में छोड़कर क्यों चली गई? तुझे पता है हमारे साथ क्या हो रहा है। हमारे को लड़ने की शक्ति देना।' 
 
यह घटना देवास जिले के नेवरी चौकी स्थित बरोठा फाटे की है। सौतेला पिता मुकेश पिता अर्जुन मालवीय (30) दोनों मासूमों के साथ अश्लील हरकतें करता था। डर की वजह से ये बच्चियां 5-5 कपड़े पहनकर रहती थीं ताकि उनको उतारने के चक्कर में उन्हें बचने और लड़ने का ज्यादा से ज्यादा समय मिल जाए। बड़ी बहन तो एक बार घर छोड़कर भाग भी चुकी थी, लेकिन छोटी बहन का खयाल करके वह फिर लौट आई।
 
बच्चियों ने अपने बाप की शिकायत सौतेली दादी से भी की थी, लेकिन कुछ नही हुआ। इनकी मां को कैंसर था, जिस कारण कुछ वक्त पहले उनकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद तो पिता के अत्याचार और बढ़ गए। मुकेश ने इन बच्चियों का स्कूल भी इसलिए छुड़वा ताकि ये बाहर किसी को उसकी हरकतों के बारे में नहीं बता सकें। 
 
जब लोगों की इन मासूमों की दास्तान पर पड़ी दो उन्होंने इसी सूचना चाइल्ड लाइन को दी। इन दोनों बच्चियों को बुधवार को मुक्त कराने के साथ ही इनके सौतेले पिता मुकेश मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। नर्क से मुक्ति के बाद दोनों ही बच्चियां खुश हैं। इनमें छोटी बच्ची, जो कि बोलने में भी तेज है, बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है।

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

TMC में बगावत, ऋतब्रत बनर्जी का 59 विधायकों के समर्थन का दावा; ममता बनर्जी की बढ़ी चिंता

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

LIVE: दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट में लगी आग से 10 लोगों की मौत

गुजरात हाईवे पर भीषण हादसा, 2 बसों में हुई भिड़ंत, आग लगने से 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

मांजलपुर से बीजेपी विधायक योगेश पटेल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

अगला लेख