मध्यप्रदेश में 5 साल में ऑनलाइन फ्रॉड के 1,366 मामले, लगाया 51.33 करोड़ का चूना

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (14:16 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 5 वर्ष में ऑनलाइन धोखाधड़ी के1,366 मामले दर्ज किए गए। इनमें 51.33 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा राज्य विधानसभा में शुक्रवार को पूछे गए एक लिखित प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।
 
मंत्री ने उत्तर में कहा कि आनलाइन धोखाधड़ी के मामलों की संख्या प्रदेश में पिछले पांच साल में लगातार बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में जनवरी 2017 से अब तक आनलाइन धोखाधड़ी के कुल 1,366 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 51,33,86,577 रुपए की धोखाधड़ी की गई है।
 
वर्ष 2017 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 170 मामले दर्ज किए गए जो इसके अगले साल बढ़कर 211 हो गए। इसी प्रकार 2019 में मामले बढ़कर 245 जबकि 2020 में यह संख्या 37 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 338 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 2021 में अब तक प्रदेश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 402 मामले दर्ज किए गए हैं।
 
मंत्री ने कहा कि इस साल आनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में शामिल राशि पिछले पांच सालों में सबसे अधिक 26.85 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह भी बताया कि इस पांच साल की अवधि में साइबर अपराध के कुल 3,191 मामले दर्ज किए गए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

LIVE: दिल्ली के स्कूलों में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

अगला लेख