Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश में 'ऑपरेशन लोटस मिडनाइट' से संकट में कमलनाथ सरकार !

विकास सिंह
बुधवार, 4 मार्च 2020 (08:47 IST)
मध्य प्रदेश में भाजपा के ऑपरेशन लोट्स से बड़ा सियासी ड्रामा खड़ा हो गया है। पिछले कई दिनों से जारी सियासी बयानबाजी के बाद विधायकों के पाला बदलने और उनके बंधक बनाने की खबरों से सियासी भूचाल उठ खड़ा हो गया है। सत्ता पक्ष कांग्रेस और उसके समर्थन दे रहे 8 विधायकों के बंधक होने की खबरों से सनसनी मच गई है। 

ALSO READ: मध्यप्रदेश की सियासत में मिड नाइट ड्रामा, कांग्रेस ने गुरुग्राम के होटल से बंधक विधायकों को निकाला
कांग्रेस का आरोप कि उसके कई विधायकों को भाजपा ने बंगलुरु शिफ्ट कर दिया है। बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंप, सुरेंद्र सिह शेरा को बंगलुरु शिफ्ट होने की खबरें भी सामने आ रही है। सरकार के सीनियर मंत्री तरुण भनोट का आरोप लगाया है कि भाजपा ने उसके 8-10 विधायकों को बंधक बना लिया है। कांग्रेस के विधायकों के बंगलुरु शिफ्ट होने की खबरों के बाद सरकार के सीनियर दो मंत्री के बंगलुरु जाने की खबरें आ रही है।
 
इससे पहले देर रात हरियाणा के गुरुग्राम के आईटीसी होटल पहुंचकर मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह ने बसपा विधायक रामबाई को अपने साथ बाहर निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बसपा विधायक रामबाई को पैसा का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इससे पहले बसपा विधायक रामबाई के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ ले जाने  खबरें सामने आ रही है।
 
दिल्ली में सियासी घटनाक्रम - इस बीच पूरा सियासी घटनाक्रम दिल्ली में शिफ्ट हो गया है। तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली पहुंच रहे है। विधायकों के बंधक होने की खबरों के बाद सरकार के 6 सीनियर मंत्री दिल्ली में डेरा डाले हुए है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह दिल्ली में पहले से मौजूद रहकर सियासी डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हुए है। 
 
शिवराज भी दिल्ली में – उधर भाजपा के कई बड़े नेता भी दिल्ली में मौजूद है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री संजय पाठक, भूपेंद्र सिंह दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वहीं भाजपा फिलहाल विधायकों के खरीद फरोख्त की खबरों से इंकार कर रहे है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश

LIVE: अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल

मानसून की एंट्री तेज, 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने की सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अगला लेख