Hanuman Chalisa

इंदौर में कटी चोटी, लोगों में दहशत

Webdunia
शनिवार, 12 अगस्त 2017 (19:35 IST)
इंदौर। राजस्थान से शुरू हुई चोटी कटने की घटनाएं राजस्थान-मध्यप्रदेश में भी सामने आ रही हैं। मध्यप्रदेश कई शहरों और गांवों से चोटी कटने की घटनाओं सामने आ रही हैं। इससे लोगों में डर और दशहत का माहौल है। लोग इससे बचने के लिए टोटकों का सहारा ले रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इन घटनाओं के पीछे नई-नई कहानियां निकल कर सामने आ रही हैं। चोटी कटने की घटनाओं से तांत्रिकों की चांदी हो रही है और वे डरे हुए लोगों का खूब फायदा उठा रहे हैं। 
 
देश के कई राज्यों में चोटी कटने की घटनाएं सामने आईं। इसमें कहा गया कि सोते वक्त महिला को बेहोश कर कोई उनकी चोटी काट जाता है। कई लोग कहने लगे कि यह एक प्रकार का कीड़ा है जो पहले काटकर महिलाओं को बेहोश कर देता है और फिर उनकी चोटी काट देता है। इंदौर के मूसाखेड़ी विराट नगर में महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई। यह घटना तब हुई जब वह महिला अपने घर के कमरे में सो रही थी। महिला का बेटा स्कूल से आया तो देखा कि मां की कटी हुई है। मां को उठाने पर वह बेहोश हो गई। 
 
इंदौर के विकास नगर में एक महिला की चोटी कटने की खबर है। इसके साथ ही जिले के ही देपालपुर के पास एक गांव में भी चोटी कटने की घटना हुई। इसमें महिला बेहोश भी हो गई। ऐसी ही एक घटना मध्‍यप्रदेश की ही धार्मिक नगरी उज्‍जैन से भी आने की खबर है। सांवेर के पास एक गांव में एक महिला की चोटी कटने की खबर आई है। खबरों के मुताबिक इस घटना के बाद गांववाले रात में जागकर पहरेदारी कर रहे हैं और उस चोटी काटने की वाले की तलाश कर रहे हैं। गांववालों का कहना है कि कोई बिल्ली रात में महिला की चोटी काट जाती है। 
लोग कर रहे हैं तरह-तरह के टोटके : चोटी कटने की घटनाओं से बचने के लिए लोग तरह-तरह के टोटके कर रहे हैं। कोई घर के बाहर नींबू-मिर्ची टांग रहे हैं, कोई घरों के बाहर हल्दी और मेहंदी के छापे भी लगा रहे हैं, तो कोई अपने घर के दरवाजे पर नीम के पत्तियां लटका रहा है, तो कोई अपने पास लहसुन रखकर इन घटनाओं से बचने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही लोगों ने तांत्रिकों का सहारा भी लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में तांत्रिकों के यहां लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।

इंदौर के द्वारकापुरी थाना ऋषि पैलेस में रहने वाली महिला की रहस्यमय तरीके चोटी कट गई। चोटी कटने से घबराई महिला की तबीयत बिगड़ गई औऱ उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। क्रांति नामक महिला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहती हैं। पति औऱ ससुर एक मंदिर में पंडिताई करते हैं। 
 
क्रांति ने बताया कि शनिवार अलसुबह जब वह उठी और मुंह धोकर आई तो देखा कि उसकी चोटी ही गायब है। महिला की चोटी औऱ जूडा दोनों ही कट गए। अब केवल गर्दन तक ही बाल बाकी है। यह देख उसने शोर मचाया, घरवालों ने बाल ढूंढे तो घर के वॉश एरिया में बंधी गाय के पैरों के पास चोटी पड़ी मिली। यह देख महिला की घबराहट बढ़ने लगी औऱ थोड़ी देर में उसकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।

इधर महिला का कहना है कि वह चोटी कटने की अफवाहें काफी दिनों से सुन रही थी और इसे लेकर उसके दिल में डर बैठ गया था। तभी शनिवार को उसके साथ यह घटना घट गई। इस पूरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट है। आखिर महिलाओं की चोटी इंदौर में कौन काट रहा है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....

अगला लेख