भाजपा में नई ऊर्जा, कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकर्ताओं को संबोधन

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (11:51 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रेदश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नई ऊर्जा से भरी हुई है और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। कार्यकर्ताओं की संख्या की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का महाकुंभ बहुत कुछ कह रहा है। 
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संपन्न मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाया, जबकि भाजपा ने राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कांग्रेस ने राज्य में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वासियों ने जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा को आशीर्वाद दिया है। 

और क्या कहा मोदी ने... 
  • कांग्रेस आई तो मध्यप्रदेश को होगा नुकसान 
  • कांग्रेस ने जानबूझकर देश को गरीब रखा 
  • विकास के लिए डबल इंजन सरकार की जरूरत
  • कांग्रेस ने लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान में उलझाया
  • कांग्रेस ने लोगों को अभावों में जीने के लिए मजबूर किया
  • कांग्रेस ने गरीबी हटाने का वादा पूरा नहीं किया
  • हमने बिना भेदभाव के सभी के लिए योजनाएं बनाईं 
  • कांग्रेस ने समर्थन मध्यप्रदेश को बीमारू बनाया
  • देश का मान बढ़ने पर कांग्रेस को गौरव नहीं होता। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल पहुंचे। वे वायु सेना के विमान से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचे। 
<

कार्यकर्ता महाकुम्भ में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के हार्दिक अभिनंदन के लिए मध्यप्रदेश के कोने –कोने से आये कार्यकर्ताओं में दिखा अपार उत्साह। #भाजपा_कार्यकर्ता_महाकुम्भ pic.twitter.com/WcwQgEdJoZ

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023 >भोपाल पहुंचने के बाद मोदी का मेगा रोड शो आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के लिए मैदान में 7 से ज्यादा बड़े पंडाल बनाए गए हैं। हर इलाके में बीजेपी के झंडे और पोस्टर, बैनर लगाए गए हैं।

इनमें पीएम मोदी के कार्यकाल में किए गए कामों को दिखाया गया है। वे कार्यकर्ताओं के बीच रथ में सवार होकर पहुंचेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोम और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? 37% बढ़ गए जाली नोट, इस तरह आसानी से पहचानें Fake currency

SDOP ख्याति मिश्रा के पति से विवाद में नप गए कटनी एसपी, तहसीलदार पति ने लगाए थे पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोप

यूपी बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब, 10 लाख युवाओं को मिलेगा नया हुनर

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

अगला लेख