भोपाल में सवर्ण समाज के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाए लात-घूंसे

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (22:02 IST)
भोपाल। काला कानून विरोधी मोर्चे ने गुरुवार को भोपाल में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। स्वर्ण समाज के लोगों ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर दिखाए काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से तीखी नोंक झोक हुई।
 
प्रदर्शनकारी एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया।
 
वहीं कार्यकर्ताओं ने जब मंत्री रामपाल सिंह के बंगले में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की जमकर पिटाई की। कार्यकर्ता मंत्री के बंगले पर पोस्टर बैनर लगाने की कोशिश कर रहे थे।
 
मोर्चे के अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने कहा कि सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर ये संकल्प पारित करे कि प्रदेश में एससी एसटी एक्ट नहीं लागू होगा। वहीं मोर्चे ने एलान की एक्ट को लेकर उनका आंदोलन चलता रहेगा।
 
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कहा कि प्रदेश में एससी एसटी एक्ट का दुरूपयोग नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना जांच के कोई गिरफ्तारी नहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख