मध्यप्रदेश में दमोह विधानसभा सीट पर मतदान शुरू

Webdunia
शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (09:37 IST)
दमोह (एमपी)। मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तहत शनिवार को सुबह मतदान शुरू हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दमोह विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रात: 7 बजे शुरू हुआ और यह शाम 7 बजे तक चलेगा। चुनाव अधिकारियों के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देश का मतदान के दौरान पालन सुनि‍श्चित किया जा रहा है।

ALSO READ: उत्तराखंड : 70 विधानसभाओं से वर्चुअली जुड़ेंगे अरविंद केजरीवाल, चुनाव से पहले कसी कमर
 
एक अधिकारी ने बताया कि इस सीट पर कुल 2.39 लाख मतदाता हैं जिनमें 1.24 लाख पुरुष, 1.15 लाख महिलाएं एवं 8 'थर्ड जेंडर' मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 359 केंद्र बनाए गए हैं। इस सीट पर 2 महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।
 
लोधी वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे यह सीट खाली हो गई थी। मतगणना 2 मई को दमोह जिला मुख्यालय पर होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख