मध्यप्रदेश उपचुनाव : 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट

Webdunia
सोमवार, 2 नवंबर 2020 (12:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपनिर्वाचन के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सुरक्षा इंतजामों और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के साथ ही मतदान का कार्य संपन्न कराया जाएगा जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतगणना 10 नवंबर को होगी।
ALSO READ: शिवराज का कमलनाथ पर बड़ा हमला, कहा- वे मध्यप्रदेश को केवल 'चारागाह' मानते हैं
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि मंगलवार को पूरी सुरक्षा व्यवस्था एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल की 84 कंपनियां तैनात की गई हैं। 2 हजार 500 एसएएफ के जवान, 10 हजार जिला पुलिस बल, 7 हजार होमगार्ड एवं 10 हजार विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।
ALSO READ: Inside story: मध्यप्रदेश के चुनावी रण में अकेले पड़े कमलनाथ !
दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। उनके लिए मतदान केंद्रों पर सहायक एवं व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। उपनिर्वाचन में कुल 3 हजार 38 क्रिटिकल मतदान केंद्र एवं 358 वल्नरेबल हेमलेट्स चिन्हित किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर नजर रखने, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित मतदान के लिए 250 उड़नदस्ते, 173 एसएसटी एवं 293 पुलिस के नाकों की व्यवस्था की गई है।
 
पुलिस द्वारा अब तक 1 हजार 493 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। 1 लाख 52 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए हैं। 8 हजार 730 गैर जमानती वॉरंट तामील कराए गए हैं, साथ ही 21 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध सामग्रियों एवं नकदी की जब्ती की गई है। आने-जाने वाले वाहनों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
 
राज्य में जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करैरा, पोहरी, बामोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुरखी, मलहरा, अनूपपुर, सांची, ब्यावरा, आगर, हाटपिपल्या, मांधाता, नेपानगर, बदनावर, सांवेर और सुवासरास विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 16 सीट ग्वालियर चंबल अंचल से हैं।
 
कुल 28 सीटों में से 25 पर संबंधित विधायकों के त्यागपत्र और 3 अन्य पर संबंधित विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। इन 28 सीटों में से 27 पर कांग्रेस का और एकमात्र आगर सीट पर भाजपा का कब्जा था। 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा में वर्तमान में 201 विधायक हैं। इनमें से भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के 2, सपा का 1 और 4 निर्दलीय विधायक हैं। कुल 29 सीट रिक्त हैं जिनमें से 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दमोह सीट हाल ही में कांग्रेस विधायक राहुल सिंह के हाल ही में विधायक पद से त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

MP Rise-2025 Conclave: अब रतलाम में भी उतरेंगे जेट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, जानें किसे क्या मिला?

इमर्जेंसी को लेकर दिग्विजय ने BJP पर साधा निशाना, बोले- देश में 11 साल से अघोषित आपातकाल

West Bengal : दीघा में 1 किलोमीटर लंबी रथयात्रा, पाबंदियों को लेकर क्‍या बोले श्रद्धालु

बांध परियोजनाओं को लेकर मुख्‍यमंत्री धामी ने ली अहम बैठक

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

अगला लेख