Hanuman Chalisa

तेज बारिश ने 'प्रणाम इंदौर' के आयोजन पर पानी फेरा

Webdunia
सोमवार, 5 जून 2017 (19:49 IST)
इंदौर। देशभर में स्वच्छता अभियान में 'नंबर वन' बने इंदौर में आज एक बहुत बड़ा आयोजन होने वाला था, जिस पर तेज बारिश और ओलों की बरसात ने पूरी तरह पानी फेर दिया। गनीमत यह रही कि सिर्फ 15 से 20 लोगों को मामूली चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समारोह में शामिल केंद्रीय मंत्री, स्पीकर, मुख्यमंत्री, इंदौर के प्रभारी मंत्री और महापौर सभी सुरक्षित हैं। अलबत्ता इंदौर की एक महिला पत्रकार का जरूर सिर फूटा है।
सोमवार को शाम 5 बजे बाद से ही आसमान में काले बादल आयोजकों को डरा रहे थे...लेकिन इतना तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि तूफान की तरह आई बारिश पूरे आयोजन को डुबो देगी। यह माहौल इसलिए भी बिगड़ा क्योंकि जब तेज बारिश के बाद दशहरा मैदान पर जमा हजारों लोग सुरक्षित स्थल पर जाने लगे तो उन्हें जबरन रोक दिया गया। 
यदि समय रहते ये लोग सुरक्षित स्थल पर पहुंच जाते तो हो सकता था कि वे घायल होने से बच जाते। तेज हवा के साथ आसमान से आफत बरस रही थी। ओलों ने इसमें आग में घी का काम कर डाला। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश के कारण जो जहां था, वहीं फंसकर रह गया। प्राकृतिक आपदा के कारण एक पंडाल धराशायी हो गया, जिसके नीचे कई लोग दब गए। यह भी खबर मिल रही है कि इंदौर की महिला पत्रकार मनीषा दुबे का सिर फूट गया है। 
राजेंद्र नगर के पास ग्वालियर बोगी पर पेड़ गिरा : राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के समीप ग्वालियर बोगी पर एक पेड़ गिर गया, जिसके कारण एसी बोगी के कांच फूट गए। गनीमत यह रही कि बोगी खाली थी वरना कई यात्री घायल हो जाते। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख