Hanuman Chalisa

शिवराज सिंह चौहान के पिता का निधन, कमलनाथ ने प्रकट कीं शोक संवेदनाएं

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 25 मई 2019 (17:36 IST)
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मध्यप्रदेश भाजपा की एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रेम सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें दो दिन पहले ही उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था, जहां शनिवार को दोपहर उनका निधन हो गया।
 
उनके निधन की सूचना मिलने के बाद शिवराजसिंह मुंबई पहुंच गए हैं और शनिवार रात 10.30 बजे अपने पिता की पार्थिव देह लेकर विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे यहां रात्रि 12.30 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। 
 
विज्ञप्ति के  अनुसार उनके पार्थिव देह को उनके यहां साकेत नगर स्थित निवास पर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार रविवार अपरान्ह 4 बजे नर्मदा के तट पर होगा।
 
कमलनाथ ने व्यक्त किया शोक : प्रदेश के मुखिया कमल नाथ ने ट्‍विटर पर लिखा- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पिता प्रेमसिंहजी के दु:खद निधन की खबर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। दु:ख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं। ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख