डीएसपी राजिन्दर सिंह वर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (10:12 IST)
इंदौर। आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के उप अधीक्षक (रेडियो ट्रेनिंग) राजिन्दर सिंह वर्मा को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
 
वर्मा को राष्ट्रपति पदक मिलने पर पीआरटीएस प्रमुख महानिरीक्षक राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर चंद्रावत समेत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने वर्मा को बधाई दी। आईजी राकेश गुप्ता ने कहा कि पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल के लिए यह गौरव का क्षण है। वर्मा का व्यक्तित्व एवं कार्यशैली अन्य शासकीय कर्मचारियों के लिए प्रेरणा एवं उत्साह का कार्य करेगी। 
 
डीएसपी वर्मा 1998 में सीधी भर्ती के जरिए उपनिरीक्षक नियुक्त हुए थे, जबकि 2007 में निरीक्षक रेडियो के रूप में इंदौर में पदस्थ हुए। 2014 में वर्मा को डीएसपी के रूप में पदोन्नत किया गया। वर्तमान में वे उप पुलिस अधीक्षक बाह्य प्रशिक्षण के रूप में कार्य कर रहे हैं।
 
2016 में उन्हें उज्जैन सिंहस्थ में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 'सिंहस्थ ज्योति मेडल' प्रदान किया गया था। डीएसपी रेडियो रेंज के रूप में मप्र के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में भी वर्मा अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2019-20 में यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग प्राप्त हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, प्रशासन ने 50 हजार से ज्‍यादा तीर्थयात्रियों के लिए की यह व्यवस्था

क्या अमेरिका ईरान के बीच होगी बातचीत? क्या है ईरानी विदेश मंत्री अराघची की टिप्पणी का अर्थ

MP Rise-2025 Conclave: अब रतलाम में भी उतरेंगे जेट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, जानें किसे क्या मिला?

इमर्जेंसी को लेकर दिग्विजय ने BJP पर साधा निशाना, बोले- देश में 11 साल से अघोषित आपातकाल

West Bengal : दीघा में 1 किलोमीटर लंबी रथयात्रा, पाबंदियों को लेकर क्‍या बोले श्रद्धालु

अगला लेख