Biodata Maker

प्राचार्य की गिरफ्तारी पर बवाल, लामबंद हुए स्कूल

Webdunia
बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (08:24 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 5 जनवरी को हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बस सड़क हादसे के मामले में सोमवार को प्राचार्य की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को अन्य विद्यालय के प्राचार्यों ने लामबंद होकर उनको रिहा करने की मांग की है।
 
स्कूल संचालकों की संस्था एसोसिएशन ऑफ सीबीएसई अनएडेड स्कूल्स डायरेक्टर्स और प्रिंसिपल्स की संस्था इंदौर सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स के सदस्य आज इंदौर संभागायुक्त संजय दुबे और पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायणचारि मिश्र के कार्यालय पर पहुंचे। यहां इन सदस्यों ने डीपीएस के प्राचार्य सुदर्शन सोनार की गिरफ़्तारी का विरोध किया।
 
संस्था सहोदय के सचिव मोहित यादव ने बताया कि जो स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उसका विधिवित परमिट और फिटनेस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से प्राप्त किया गया था। ऐसे में बस हादसे में मृत हुए बच्चों के परिजनो के दबाव में हादसे के लिए स्कूल प्राचार्य का आरोपित ठहरना न्यायोचित नहीं है।
 
इंदौर संभागायुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक ने प्रदर्शन करने पहुंचे सदस्यों को गुण-दोष के आधार पर मामले का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
 
गत 5 जनवरी को इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में डीपीएस की बस बिचौली बायपास पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार चार बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई थी।
 
मामले की मजिस्ट्रियल जांच में घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को लापरवाह माना गया था। घटना के बाद से ही मृतक बच्चों के परिजनों द्वारा स्कूल प्रबंधन की गिरफ़्तारी की मांग की जा रही थी। सोमवार को पुलिस ने डीपीएस के प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। इंदौर जिला सत्र न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी महेश कुमार माली ने प्राचार्य को आगामी 22 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में रखे जाने के आदेश जारी किए हैं। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

वो केस जो दुनिया में है ही नहीं! जब AI की ड्राफ्टिंग देख हैरान रह गए सुप्रीम कोर्ट जज

दिल्‍ली के नाबालिग रीलबाज ने उजाड़ी मां की कोख, 23 साल के साहिल को स्‍कॉर्पियो से कुचला, मां की हालत खराब

पंजा‍ब के अस्‍पताल को बम की धमकी, यहां भर्ती हैं CM भगवंत मान, अकाली दल ने उठाए सवाल

LIVE: मुंबई पहुंचे पीएम मोदी, फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात

Gold Silver Rates : सस्ता हुआ सोना चांदी, आपके शहर में क्या है दाम, क्या 1 लाख के नीचे आ सकता है गोल्ड?

अगला लेख