Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका गांधी बुरहानपुर रवाना, इंदौर में इस प्रकार रहेगा भारत जोड़ो यात्रा का रूट

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी बुरहानपुर रवाना, इंदौर में इस प्रकार रहेगा भारत जोड़ो यात्रा का रूट
, बुधवार, 23 नवंबर 2022 (19:31 IST)
इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहले इंदौर पहुंची फिर वे बुरहानपुर के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ पति राबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी आए हैं। इस बीच, इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा का रूट भी तय कर लिया है। राहुल राजेन्द्रनगर के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। 
 
जानकारी के मुताबिक प्रियंका हवाई जहाज से इंदौर पहुंची। फिर काफिले के साथ बुरहानपुर के लिए रवाना हो गईं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार को ही मध्यप्रदेश (बुरहानपुर) में प्रवेश किया है। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्‍यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि 27 और 28 नवंबर इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा का रूट तय कर लिया गया है। 
 
  • 27 नवंबर को सुबह 6 बजे महू से पैदल प्रस्थान
  • दोपहर को राऊ के आगे AU सिनेमा के समीप लंच ब्रेक
  • लंच के पश्चात दोपहर 4 बजे AU सिनेमा से यात्रा प्रारंभ 
  • यात्रा राजेंद्र नगर पुलिस थाने के सामने से होते हुए राजेंद्र नगर ब्रिज से चाणक्यपुरी चौराहा पहुंचेगी
  • चाणक्यपुरी चौराहा से केसरबाग ब्रिज से उतरकर चोइथराम मंडी चौराहा
  • चोइथराम मंडी चौराहा से माणिकबाग पुल होते हुए कलेक्टर चौराहा
  • कलेक्टर चौराहा से हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुए राजबाड़ा पर यात्रा समाप्त
  • राजबाड़ा पर नुक्कड़ सभा (27 की रात को रात्रि विश्राम)
  • 28 नवंबर को सुबह 6 बजे बड़ा गणपति से पद यात्रा शुरू
  • बड़ा गणपति से पदयात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहा
  • मरीमाता चौराहे से विधायक संजय शुक्ला के निवास के सामने से बाणगंगा
  • बाणगंगा से पदयात्रा लवकुश चौराहा, अरविंदो हॉस्पिटल
  • अरविंदो हॉस्पिटल चौराहे से आगे विधायक संजय शुक्ला के फार्महाउस पर लंच ब्रेक
  • दोपहर 4 बजे लंच के पश्चात यात्रा ग्राम तराना पहुंचेगी
  • तराना से सांवेर के लिए प्रस्थान

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद फिर से भड़का, शिंदे ने की सुप्रीम कोर्ट में 2 मंत्रियों की तैनाती