Hanuman Chalisa

Pulwama terror attack : शहादत को डॉक्टर का अनूठा सलाम, CRPF जवानों को मुफ्त परामर्श

मुस्तफा हुसैन
मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (20:31 IST)
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में हमारे देश के 40 जवानों की शहादत पर पूरे देश मे आतंकवाद के ख़िलाफ जमकर विरोध ओर आक्रोश देखा जा रहा है, हर कोई अपने अपने तरीके से शहीद जवानों के सम्मान में कुछ न कुछ रहा है, वहीं इसी के साथ ही मध्यप्रदेश के नीमच में निजी अस्पताल के डॉक्टर दीपक सिंहल ने सीआरपीएफ के जवानों के प्रति अपनी भावना रखते हुए सिंहल आर्थोपेडिक हॉस्पिटल पर आने वाले जवानों के लिए नि:शुल्क परामर्श का स्टीकर चस्पा कर जवानों के प्रति सम्मान का एक अच्छा संदेश दिया है।
 
डॉक्टर दीपक सिंहल का कहना है कि एक तरह से नीमच को मिनी भारत भी कहा जाता है, क्योंकि यह सीआरपीएफ की जन्मस्थली है और यहा पर देश के कई राज्यों के अधिकारी और जवान आते हैं। मैंने यह सुविधा इसलिए शुरू की जिससे दिल को तसल्ली मिले और अन्य राज्य से आए जवानों को भी अपनेपन का एहसास हो।
डॉ. सिंहल ऑर्थोपेडिक में सर्जन हैं। वे कहते हैं कि इलाज तो सभी करते हैं, लेकिन बात भारत देश के सम्‍मान की है और उन जवानों की है जो देश के लिए शहीद हो गए। साथ ही सीआपीएफ से आने वाले जवानों को यह न लगे कि हम उनका सम्‍मान नहीं करते, हमारे लिए जैसे शहर की जनता है, वैसे ही वे लोग हैं, उन्हें कभी ऐसा नहीं लगे हम दूसरे शहर में हैं, इसलिए यह सेवा शुरू की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन

अगला लेख