शिवराज के करीबी मनीष रस्तोगी की विदाई, राघवेंद्र सिंह बने CM के प्रमुख सचिव

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (08:13 IST)
Madhya Pradesh news in hindi : मध्यप्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री मोहन यादव पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाने और खुले में मांस की बिक्री पर रोक के बाद उन्होंने शिवराज के करीबी मनीष रस्तोगी को भी प्रमुख सचिव के पद से हटा दिया है। 
 
मुख्य सचिव वीरा राणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रस्तोगी के स्थान पर राघवेंद्र सिंह को मुख्‍यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। मध्यप्रदेश में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को नए सिरे से अधिकारियों की जमावट के रूप में देखा जा रहा है।
 
राघवेंद्र सिंह ने अपने करियर की शुरुआत होशंगाबाद जिले में डिप्टी कलेक्टर के तौर पर की थी। वे शहडोल, दमोह, सिहोर और इंदौर के कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं।
 
इसके बाद वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इंदौर, एमडी टूरिज्म, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग, कमिश्नर वाणिज्य कर, कौशल विकास और रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव और जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख