क्या फिर बदलेगी भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश की तारीख?

अरविन्द तिवारी
मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (11:57 IST)
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश का अंतिम फैसला 16 नवंबर को होगा। इस दिन कमलनाथ की अगुवाई में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलेंगे और एक नया प्रस्ताव उनके सामने रखेंगे।
 
भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश प्रभारी पीसी शर्मा ने जो कार्यक्रम सोमवार को जारी किया है उसके मुताबिक राहुल गांधी 20 नवंबर की शाम महाराष्ट्र मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे। 21 और 22 नवंबर को यात्रा का विश्राम रखा गया है और इन 2 दिनों में राहुल गांधी गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे।
 
बुधवार को कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, डॉक्टर गोविंद सिंह,सुरेश पचौरी और अरुण यादव सहित प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेता मालेगाव (अकोला) में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।
 
सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात का मकसद मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से यह प्रस्ताव उनके सामने रखा जाएगा कि वह महाराष्ट्र से सीधे चुनाव प्रचार के लिए गुजरात चले जाएं और वहां से लौटने के बाद 23 नवंबर को सीधे बुरहानपुर से ही यात्रा फिर शुरू करें। 
 
प्रदेश के यह नेता यात्रा से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी राहुल गांधी और उनके कोर ग्रुप से बात करेंगे। ये यात्रा की तैयारियों के साथ ही अभी तक की व्यवस्था की गई है उसकी जानकारी भी देंगे।
भारत जोड़ो यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज इंदौर में पार्टी के चुनिंदा नेताओं से यात्रा की तैयारियों को लेकर बातचीत की और आवश्यक निर्देश दिए। दिग्विजय सिंह 16 नवंबर को मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ मालेगाव में राहुल गांधी से मुलाकात करके गुजरात चले जाएंगे और वहां कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रभारी बनाए गए नेताओं के साथ राहुल के दौरा कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख