Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी 13 दिन में 6 जिलों को करेंगे कवर,3 बड़ी सभाओं को करेंगे संबोधित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Complete route of Bharat Jodo Yatra in Madhya Pradesh
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (13:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का शेड्यूल फाइनल हो गया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली हैं। भारत जोड़ो इन दिनों जो महाराष्ट्र में है वह 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में शुरु होगी। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 13 दिन के अपने सफर में करीब 400 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। इस दौरान राहुल गांधी गांधी मालवा-निमाड़ के एक बड़े हिस्से को कवर करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने खुद बुरहानपुर, खरगौन और खंडवा पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा के पूरे रूट को देख चुके है।   

महाराष्ट्र के मालेगांव में मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी के बीच हुई बैठक के बाद यात्रा के अंतिम शेड्यूल फाइनल हुआ। पहले भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश से शुरु होनी थी लेकिन राहुल गांधी के 21 और 22 नवंबर को गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार करने को लेकर यात्रा अब मध्यप्रदेश में 23 नवंबर से शुरु होगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नंवबर को बुरहानपुर के बोदरली गांव से महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में एंट्री करेगी। बुरहानपुर में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह ‘शेरा’  के कंधों पर है। भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर के बोदरली गांव के बस स्टैंड से शुरु होगी और सुबह 10 बजे सेंट जेवियर  स्कूल पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4 बजे यात्रा फिर ट्रांसपोर्ट नगर से होते हुए बुरहानपुर के झीरी के इंजीनियरिंग कॉलेज में रुकेगी। वहीं 24 नवंबर को नीमबोला के बस स्टैंड से शुरु होकर शाम 07 बजे खंडवा के खुमेठी गांव पुहंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा के सहयात्री खंडवा के रुस्तमपुर में रात गुजारेंगे।  

25 नंवबर को यात्रा खंडवा के रुस्तमपुर के गुप्तेश्वर मंदिर से शुरु होकर चरगांव, देशगांव होते हुए खरगौन के कर्धा पहुंचेगी। 26 नंवबर को यात्रा खरगौन के खेरदा से शुरु होकर सनावद होते हुए उसी दिन रात में मोरटक्का पहुंचेगी।

27 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा खंडवा को मोरटक्का गांव से शुरु होकर उमरिया चौकी होते हुए शाम 6.30 बजे इंदौर के महू पहुंचेगी। राहुल गांधी महू में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ लोगों को जनसभा को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा 27 नवंबर की रात्रि महू के दशहरा ग्राउंड में रूकेगी।

28 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा महू के दशहरा ग्राउंड से शुरु होकर सुबह 10 बजे राउ के AU सिनेमा पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4 बजे AU सिनेमा से शुरु होकर शाम 7 बजे इंदौर के राजबाड़ा पहुंचेगी। राजबाड़ा पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा होगी। नुक्कड़ सभा के बाद राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सहयात्री इंदौर में खालसा स्टेडियम में रात गुजारेंगे इसके बाद 29 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा।

30 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से सुबह 6 बजे शुरु होकर जिंसी चौराहे से होकर किला मैदान, मरीमाता चौराह होते हुए बाणगंगा से तराना होते हुए शाम को सांवेर पहुंचेगी।

1 दिसंबर को भारत जोड़ा यात्रा सांवेर से शुरु होकर उज्जैन के निनौरा पहुंचेगी। उज्जैन में एक दिसंबर को राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद समाजिक न्यायिक परिसर में जनसभा सभा को संबोधित करेंगे। उज्जैन में होने वाली सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उज्जैन में होने वाली सभा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेत शामिल होंगे।

2 दिंसबर को भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे आरडी गार्गी मेडिकल कॉलेज से शुरु होकर नजरपुर होते हुए शाम 4 बजे उज्जैन के घट्टिया होते हुए झरना गांव पहुंचेगी।

3 दिंसबर को सुबह 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा सुमराखेड़ी जोड़, तनोडिया गांव से भारत जोड़ो यात्रा आगर जिले के छावनी चौराहा पहुंचेगी। आगर के छावनी नाका चौराहा में यात्रा रात्रि मे रूकेगी।

इसके बाद 4 दिसंबर को सुबह 6 बजे आगर के महुड़िया से शुरु होकर अमला से सुसनेर लालाखेड़ी पहुंचेगी। इसके बाद 5 दिसंबर को लालाखेड़ी से भारत जोड़ो यात्रा शुरु होकर पिपलेश्वर होते हुए राजस्थान में एंट्री कर जाएगी।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुन: होंगे चुनाव, पाक बहुओं को जनप्रतिनिधि बनने का अधिकार नहीं, किस्मत की पेटी स्ट्रांग रूम में बंद