Hanuman Chalisa

राहुल गांधी ने पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

Webdunia
बुधवार, 6 जून 2018 (14:02 IST)
मंदसौर। पिछले वर्ष किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों ने राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले साल आज ही के दिन पिपलिया मंडी में हुई इस फायरिंग कन्हैया लाल पाटीदार, सत्यनारायण ठांगर, अभिषेक पाटीदार, बबलू, घनश्याम धाकड़ और चिंतामन पाटीदार की मौत हो गई थी। 
 
राहुल गांधी के संबोधन से पहले दिग्विजयसिंह, कमलनाथ और सिंधिया सहित तमाम नेता मंच पर जुट गए। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि पूरी शिवराज सरकार मंदसौर के पीपलियामंडी में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान समृद्धि संकल्प सभा को रोकने में आखिरी समय तक लगी रही, उसके बावजूद लाखों किसान सारी नाकेबंदी को ध्वस्त कर सभास्थल पहुंच गए हैं। किसानों का यह आक्रोश इस सरकार को उखाड़ फेकने तक शांत नहीं होगा।
 
प्रशासन पर आरोप : पुलिस फायरिंग में मारे गए अभिषेक पाटीदार के भाई संदीप पाटीदार ने आरोप लगाया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें राहुल गांधी से मिलने से रोका गया। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंदसौर में किसानों पर गोली चलवाकर जनरल डायर की भूमिका अदा की है। तानाशाही की हद है कि अब पीड़ित परिवारों को राहुल गांधी से मिलने में भी रोड़े अटका रहे हैं। ये विधानसभा चुनाव का नहीं बल्कि राहुल गांधी की किसानों के लिए श्रद्धा का शंखनाद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

ईरान युद्ध के लक्ष्यों में डोनाल्ड ट्रंप को क्या हासिल हुआ

Top News 18 June: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, भारत के लिए ट्रंप का बड़ा बयान, फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म होते ही कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

अगला लेख