मप्र में अतिवृष्टि से पीड़ित परिवारों के लिए राहत कार्य जारी

Webdunia
सोमवार, 11 जुलाई 2016 (00:16 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने प्रदेश के तीन संभागों भोपाल, सागर व रीवा में अतिवृष्टि से उत्पन्न त्रासदी में काल-कवलित लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों से सांत्वना व्यक्त की है। 
उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक त्रासदी को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्य सरकार ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। बचाव और राहत कार्यों को मुस्तैदी के साथ करने में सामाजिक संगठनों, निकायों और सेवाभावी जनों ने सारी शक्ति व ऊर्जा लगाकर मानव सेवा का जो उदाहरण पेश किया है।
     
भाजपा प्रदेश कार्यालय से आज जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ित जिलों में प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की टीम को सक्रिय किया है। मृतकों के परिवार के लिए शासन ने तत्काल दो-दो लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। 
 
बाढ़ पीड़ित जिलों में तत्काल राहत के लिए सवा 9 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। क्षति का युद्धस्तर पर आंकलन करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत के निर्देश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री ने स्वयं मौके पर पहुंचकर त्रासदी में फंसे परिवारों के बचाव और राहत कार्यों का भोपाल में संचालन करके साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री शासक नहीं जनता का प्रथम सेवक होता है। 
      
उन्होंने कहा कि 4 हजार से अधिक पीड़ितजन को राहत शिविरों में ठहराया है, जहां उनके राशन भोजन-पानी की व्यवस्था की जा चुकी है। जहां-जहां जलभराव के कारण स्थिति गंभीर हुई है, वहां प्रशासन और नगर निकाय ने राहत शिविरों में पीड़ितजन को पहुंचाने और उनके राशन-पानी की व्यवस्था की है। 
 
उन्होंने कहा कि भोपाल और सतना जिले इस बाढ़ की त्रासदी से अधिक प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने भोपाल में स्वयं मोर्चा संभाला और सतना में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं हर्ष सिंह तथा सांसद गणेश सिंह को मौके की नजाकत को देखते हुए स्थिति से निपटने के निर्देश दिए और इनकी निगरानी में सेना की सहायता से बचाव व राहत कार्य बिना विलंब के किया गया। 
 
इसके अलावा सारंगपुर, शुजालपुर एवं नलखेड़ा में 210 मिमी, इछावर एवं नसरुल्लागंज में 160 मिमी, खिलचीपुर एवं ब्यावरा में 140 मिमी, सुसनेर एवं गुना में 120 मिमी, भानपुरा, खंडवा एवं गरोठ में 110 मिमी, पाटन लटेरी, बुधनी एवं चांचोडा में 90 मिमी, इंदौर में 60 मिमी तथा 50 मिमी वर्षा कई क्षेत्रों में हुई है। 
 
राजधानी भोपाल में इस दौरान 43.3 मिमी वर्षा हुई। तीन दिन हुई भारी बारिश से भोपाल के बड़े तलाब का जलस्तर बढ़कर 1664.50 फीट हो गया है और महज दो फुट खाली है। तालाब का पूर्ण भराव क्षमता 1666.80 फीट है। शहर में तीन दिन बाद पूर्वान्ह कुछ देर के लिए सूरज निकला, हल्की धूप चमकी और फिर बादल छा गए। भोपाल जिला प्रशासन ने जिले की सभी स्कूलों में 11 जुलाई तक अवकाश घोषित किया है। 
    
विभाग ने अगले 24 घंटों में उज्जैन, नीमच, गुना, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़ एवं आगर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा इंदौर, झाबुआ, अलीगढ़, धार, खरगोन, खंडवा, देवास, श्योपुर, रायसेन, विदिशा, भोपाल आदि जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। होशंगाबाद जिले में हाईअलर्ट घोषित किया है। (वार्ता) 
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

अगला लेख