मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत कई स्थानों पर हुई बारिश

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (19:46 IST)
भोपाल। सेंट्रल मध्यप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनने के प्रभाव के चलते राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य कई स्थानों पर आज हुई बारिश के बीच अगले 24 घंटे में एक दर्जन स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर गर्मी का तेवर काफी बना रहा है।

भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि प्रदेश की मौसम को प्रभावित करने में सेंट्रल मध्यप्रदेश से लेकर तमिलनाडु के मध्य एक द्रोणिका बनी है। इसके असर से आज कई स्थानों पर शाम के पहर हल्की बारिश और तेज हवाएं चली हैं। प्रदेश के महाकौशल अंचल में आने वाले कई स्थानों पर शाम के समय आसमान में बादल छए रहे।इससे मौसम खुशनुमा बन गया।

उन्होंने बताया कि द्रोणिका के अलावा राज्य में बंगाल व अरब सागर की ओर से नमी भी आ रही है तथा पश्चिमी हवाओं का रुख बना हुआ है। उन्होंने बताया कि द्रोणिका का असर विशेषकर पश्चिमी मध्यप्रदेश में ज्यादा बना रहेगा। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि मौसम का मिजाज प्रदेश में एक दो-दिन ऐसा ही बना रह सकता है।

सरवटे ने बताया कि प्रदेश के होशंगाबाद संभाग के जिलों के अलावा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीचम, मंदसौर, डिंडोरी, सिवनी एवं बालाघाट जिले में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं-कहीं गरज चमक की स्थिति के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इन स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी संभागों में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के रीवा, शहडोल, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान दूसरे स्थानों की तुलना में काफी बढ़ा। प्रदेश के खरगोन में अधिकतम तापमान सबसे अधिक दर्ज हुआ है।

राजधानी भोपाल में आज शाम तक मौसम शुष्क बना रहा, इसके बाद तेज हवाओं के साथ आसपास कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। यहां दिन के पहर में गर्मी ने काफी तेवर दिखाया। जनजीवन पर इसका काफी प्रभाव रहा। कल रविवार को यहां आकाश की स्थिति मेघमय बने रहने की उम्मीद है।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के शीर्ष नेता एवं आम कैथोलिक बड़ी संख्या में हुए शामिल

बिलावल भुट्टो की धमकी, पानी रोका तो खून बहेगा, पुरी ने दिया करारा जवाब

ED गोवा में कई स्थानों पर की छापेमारी, किया 1000 करोड़ के भूमि घोटाले का खुलासा

पहलगाम के बाद एक और हमले की तैयारी, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिलते ही बड़ा अलर्ट

पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के नाम पर कानपुर में पार्क और चौक का नाम रखा जाएगा

अगला लेख