Hanuman Chalisa

मानसून अपडेट : मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (22:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के दक्षिण और पश्चिमी हिस्से में आने वाले आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विज्ञान केन्द्र ने दी है।
     
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिम हिस्से में आने वाले खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बड़वानी, धार, झाबुआ और अलीराजपुर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के खंडवा और धार जिले में लगातार मूसलधार बारिश होने की संभावना के मद्देनजर इन दोनों जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है।  
     
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के इंदौर, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा उज्जैन संभाग में नीमच और मंदसौर जिले को छोड़कर शेष जिलों के साथ ही सीहोर, डिंडौरी, अनूपपुर, जबलपुर और रायसेन जिले में भी अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
     
प्रदेश के आदिवासी अंचल में आने वाले झाबुआ जिले में इन्द्रदेव विशेष रूप से मेहरबान। यहां पर्याप्त बारिश हो रही है और धीरे-धीरे औसत आंकड़ा करीब आता जा रहा है। किसानों के लिए बारिश अमृत सिद्ध हो रही है। पूरे मध्य प्रदेश में झाबुआ ऐसा जिला हो गया है, जहां पर्याप्त वर्षा का पानी गिर रहा है। तथा फसलें भी अच्छी हैं। नदी नाले, तालाब भर गए हैं।      
     
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान इंदौर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। जबलपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। शेष संभाग के जिलों में आने वाले कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है। सरदारपुर में 9 सेमी, गंधवानी, थाडला, कुक्षी, नालदा, झाबुआ, मनावर में 4, अलीराजपुर, पेटलावद, खंडवा, सेंधवा, भाभरा, नेपानगर में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
     
राज्य की राजधानी भोपाल में आज भी सुबह से मौसम खुला रहा। सुबह से ही धूप खिली रही। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद उमस का असर बढ़ने से लोग परेशान रहे। यहां अगले 24 घंटों के दौरान कहीं बौछारें और कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

अगला लेख