Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2019 (17:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार दोपहर अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई है। इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। खरगोन के बलवाड़ा में सोमवार दोपहर तेज गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश हुई।
 
इस दौरान तेज हवा भी चली। इसके कारण से कई इलाकों में बिजली चली गई। बुरहानपुर-नेपानगर में आंधी के कारण कई इलाकों में होर्डिंग और टीनशेड गिर गए। तेज हवाओं की वजह से शहर में बिजली गुल हो गई है। इसके अलावा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कई पेड़ गिर गए।
 
चंबल-ग्वालियर के कई जिलों में भी मौसम बदल गया है। डबरा में बारिश के साथ ही चने के दाने के बराबर ओले भी गिरे हैं। इससे लोगों को गर्मी से जरूर से थोड़ी राहत मिली। खनियांधाना और मोहरीकलां में भी हल्की बूंदा-बांदी हुई है।
 
मौसम विभाग ने गुना, विदिशा, रायसेन, ग्वालियर, शाजापुर, देवास, सीहोर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, बुरहानपुर और दमोह में हल्की वर्षा के साथ धूलभरी आंधी के लिए अलर्ट जारी किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

PM मोदी का UAE दौरा, हुआ भव्‍य स्‍वागत, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

भोजशाला फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- यह सनातन आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान की जीत

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

अगला लेख