किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो किया वायरल

Webdunia
गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (13:32 IST)
श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के बाद आरोपियों द्वारा इसका वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद इस वीडियो को सबसे पहले सोशल मीडिया में वायरल करने वाले समेत दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों की तलाश कर रही है।


बड़ौदा थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम एक किशोरी (15) एक बगीचे की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी अमन धाकड़ और रामू सुमन वहां पहुंचे और किशोरी से एक पेड़ से जामुन तोड़कर देने को कहा। किशोरी जब पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करने लगी तो दोनों आरोपी उसका मुंह बंद कर उसे अगवा कर नजदीकी खेतों के पास ले गए।

दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे किसान वहां पहुंच गए। किसानों के वहां पहुंचने पर दोनों युवक डर कर मौके से फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान युवकों ने किशोरी का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बालकों का लैंगिक अपराधों से बचाव और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

अगला लेख