मंदसौर में मासूम से दरिंदगी, महिलाओं का गुस्सा फूटा, सीएम ने भी की फांसी की मांग

Webdunia
शनिवार, 30 जून 2018 (11:50 IST)
इंदौर। मंदसौर में दरिंदगी की शिकार बच्ची की सेहत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। दर्द से कराह रही यह बच्ची बार-बार मां को पुकार रही है। इधर मंदसौर में महिलाओं ने शुक्रवार को आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज ने भी कहा कि ऐसे मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी फास्ट ट्रेक सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के लिए फांसी से कम सजा नहीं हो सकती। 
 
दूसरे आरोपी की कोर्ट में पेशी : पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया। आसिफ ही मासूम को बहला कर स्कूल से लाया और इरफान के हवाले किया। दोनों ने ही मासूम के साथ दरिंदगी कर उसे मरणासन्न स्थिति तक पहुंचा दिया। आसिफ का आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

घाव भरने में लगेगा समय : डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के जख्मी अंगों का ऑपरेशन किया जा चुका है। अब उसे संक्रमण से बचाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। घाव भरने में दो हफ्ते का समय लग सकता है। जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। घटना के बाद से बच्ची सहमी हुई है और एक मिनट के लिए भी मां को नहीं छोड़ रही है। 
 
सड़क पर उतरी महिलाएं, कई शहर बंद : मंदसौर में शुक्रवार को भी महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। सड़कों पर बड़ी संख्या में उतरी महिलाओं ने आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए मौन रैली निकाली। नीमच, शामगढ़, गरोठ समेत आसपास के कई शहर पूरी तरह बंद रहे।
 
 
मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक मासूम बच्ची से बलात्कार की जघन्य घटना की भर्त्सना करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मंदसौर की हैवानियत व बर्बरता दिल दहला देने वाली है। भाजपा राज में मध्यप्रदेश, महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों का गढ़ बन गया है। लोगों का गुस्सा जायज है। 
 
पीड़ित परिवार के प्रति भाजपा के एक नेता द्वारा कथित तौर पर संवेदनहीनता दिखाने से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना देने की बजाय, भाजपा सांसद उनसे धन्यवाद मांग रहें है। यह बहुत ही शर्मनाक है।
 

सम्बंधित जानकारी

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

LIVE: मानसून सत्र में चौथे दिन भी संसद में भारी हंगामा, लोकसभा शुक्रवार तक स्थगित

थाईलैंड जाने की सोच रहे हैं तो पहले जानें वहां क्या चल रहा है

रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, क्रू मेंबर समेत 49 लोगों की मौत, मलबा मिला

अगस्त 2025 में मिल रहे हैं लॉन्ग वीकेंड, अभी से कर लीजिए आराम या घूमने की प्लानिंग

क्यों समय से पहले बूढ़े दिखने लगे हैं जेनरेशन Z? रिसर्च में आए चौंकाने वाले कारण

अगला लेख