एमपी के सरकारी अस्पताल में घूमते दिखे चूहे, विपक्षी कांग्रेस ने साधा निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 जून 2024 (15:46 IST)
Rats in government hospital : सोशल मीडिया पर आए एक कथित वीडियो में मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सरकारी अस्पताल के वार्ड में चूहे (Rats) घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल में प्रभावी कीट नियंत्रण के आदेश दिए हैं।
 
मध्यप्रदेश में विपक्षी कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने हैंडल पर यह वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में मरीजों से ज्यादा चूहे हैं। कांग्रेस ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर सरकार की आलोचना भी की।

ALSO READ: दिल्ली के लाजपत नगर में आंखों के अस्पताल में भीषण आग
 
कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अस्पताल में घूमते चूहों वाला वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि यह ग्वालियर में सरकार के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के तहत महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा सुविधा वाला कमला राजा अस्पताल का वार्ड है।
 
मेडिकल कॉलेज के डीन आरकेएस धाकड़ ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि उन्हें वीडियो के बारे में पता चला है और उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को चूहों की समस्या नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वार्डों में कीट नियंत्रण होता है, लेकिन अस्पताल के अधिकारियों को इसे और प्रभावी बनाने के लिए कहा गया है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न हो और अस्पताल में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।
 
कांग्रेस ने 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि  मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत देखिए। ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में मरीजों से ज्यादा चूहे घूम रहे हैं। मरीजों और नवजात शिशुओं को चूहों से बचाने के लिए कड़ी निगरानी रखनी होगी। मध्यप्रदेश भगवान की दया पर है। पर्ची वाले लोग मुख्यमंत्री के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

Neet Ug प्रश्नपत्र लीक मामले में CBI ने गुजरात में 7 स्थानों पर की छापेमारी

बाइडेन को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हट जाना चाहिए

नदी पार करते समय सेना का टैंक हादसे का शिकार, 5 जवानों की मौत

Ram path Ayodhya : सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारी निलंबित

दिल्ली में और तेज बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट, AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज

अगला लेख
More