Hanuman Chalisa

इंदौर में प्रधानमंत्री के आने से पहले रियल टाइम रिहर्सल, रास्ता रुकने से लोगों में आक्रोश

Webdunia
गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (12:49 IST)
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार 14 सितंबर को इंदौर दौरे के मद्देनजर गुरुवार को रियल टाइम रिहर्सल की गई। इसके चलते एयरपोर्ट रोड से माणिकबाग रोड तक कई स्थानों पर ट्रैफिक रोका जिसके चलते लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दिया। 
 
चूंकि आज गणेश चतुर्थी भी  है, इसलिए लोगों को गणेश स्थापना के लिए गणेशजी और अन्य पूजा सामग्री भी लानी थी, इसलिए उन्हें रास्ता रोकने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बताया जाता है कि कई स्थानों पर तो लोगों घंटे पर तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। 
 
गौरतलब है कि शुक्रवार को पीएम मोदी इंदौर आ रहे हैं। वे बोहरा धर्मगुरु सैयदना से भी मिलेंगे। इस दौरान वे समाज के लोगों को भी संबोधित करेंगे। 
 
शहर में कई जगह जाम : एक तो प्रधानमंत्री के दौरे के चलते रियल टाइम रिहर्सल और दूसरी ओर गणेश चतुर्थी के जुलूस के कारण भी 10-11 बजे के आसपास दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना पड़ा। लोगों को अपने ऑफिस पहुंचने में 1 से डेढ़ घंटे का समय ज्यादा लगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख