शिवराज ने दिए आठ हजार हितग्राहियों को हित लाभ पत्र

Webdunia
शनिवार, 10 सितम्बर 2016 (00:06 IST)
शहडोल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हितग्राही सम्मेलन में आठ हजार हितग्राहियों को राज्य सरकार की विभिन्न योजना के हित लाभ पत्र देते हुए कहा है कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान आज शहडोल जिले के बुढ़ार विकासखण्ड की ग्राम पंचायत भठिया में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग के लिए कई अभिनव योजनाएँ चलायी जा रही हैं।  इस मौके पर उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल और विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह भी मौजूद थीं। प्रदेश के मुखिया ने कहा कि प्रदेश में गरीबों, किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, बालिकाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
 
हितग्राही सम्मेलन में चौहान ने कहा कि प्रदेश में वर्षों से काबिज लोगों को घर बनाने के लिए भू-अधिकार-पत्र दिए जा रहे हैं। प्रदेश में आने वाले दो वर्ष में गरीबों के लिए आठ लाख मकान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जैतपुर महाविद्यालय में आगामी शिक्षा सत्र से एम.ए. और एम.एस.सी. पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, कन्या छात्रावास प्रारंभ करने और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने मरखीदेवी बाँध और झिरिया नाला पर बाँध बनाने के लिए करीब 30 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किए जाने की बात कही।
 
चौहान ने ग्राम भठिया में स्थापित सुप्रसिद्ध देवी मंदिर के 77 लाख रुपए लागत से प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने ग्राम भठिया के मॉडल स्कूल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जब चर्चा की, तो बालिकाओं ने बताया कि यहाँ कन्या छात्रावास न होने के कारण दूर-दराज में रहने वाली लड़कियाँ शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही हैं। बालिकाओं ने उनसे आग्रह किया कि वे एक कन्या छात्रावास बनवा दें। मुख्यमंत्री ने तत्काल छात्रावास बनाने के निर्देश दिए और इसी सत्र से उसे शुरू करने को कहा। (वार्ता) 

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख