Hanuman Chalisa

आखिर क्यों हो रही है इतनी सड़क दुर्घटनाएं...

Webdunia
रविवार, 29 अप्रैल 2018 (12:51 IST)
फाइल फोटो
मध्यप्रदेश के मंदसौर में रविवार को हुए एक दर्दनाक बस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी सड़क दुर्घटनाएं क्यों हो रही है। 
 
आमतौर पर देखा जाता है कि सड़क दुर्घटनाओं के लिए वाहन चालक ही जिम्मेदार होते हैं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा सवारी चाहिए होती है और इसी लालच में वो बेहद तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। उन्हें न तो खुद की जान की परवाह होती है न बस में सवाल यात्रियों की।
 
गांवों में चलने वाली बसों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाए जाते हैं। कई बार तो इन बसों में छत यात्री भी छत पर बैठे नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि आज दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में भी क्षमता से कहीं अधिक यात्री थे। 
मंदसौर में पलट गई तेज रफ्तार बस, 9 की मौत
इस मामले में परिवहन अधिकारियों का नजरिया भी बेहद लचीला रहता है। वह इस बात की जांच नहीं करते कि बसों में कितने यात्रियों को बैठाया जा रहा है? अगर परिवहन अधिकारी सख्त हो जाएं तो सड़क दुर्घटनाएं स्वत: ही कम हो जाएगी।  
 
आमतौर पर देखा जाता है ‍कि ड्राइवर वाहन चलाते समय तेज आवाज में गाना सुनते हैं या फिर ईयर फोन लगा लेते हैं। इस वजह से कई बार वाहन पर से उनका नियंत्रण छूट जाता है। जैसा कि पिछले दिनों उत्तरप्रदेश में एक टाटा मैजिक के ट्रेन से टक्कर के दौरान हुआ था। उस हादसे में भी 13 मासूमों की मौत हो गई थी। 
 
प्रशासन को स्कूल बसों की तरह ही अन्य बसों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। इन बसों के पीछे भी वे नंबर लिखे जा सकते हैं जहां तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों की शिकायत की जा सकें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

आजम खान को कोर्ट से लगा झटका, सजा बढ़ाकर की 10 साल, जुर्माने में भी हुई भारी बढ़ोतरी

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अगला लेख