Dharma Sangrah

बैतूल में भीषण हादसा, 7 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (11:47 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाड़ा गांव के समीप एक डंपर ग्रामीणों को टक्कर मारने के बाद पलट गया जिससे 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए हैं।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात्रि बोरदेही-मुलताई सड़क मार्ग पर 2 मोटरसाइकलें भिड़ गईं और इसमें सवार लोग घायल हो गए। इनकी मदद के लिए समीप के ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार डंपर सड़क पर घायलों की मदद कर रहे ग्रामीणों को टक्कर मारने के बाद पलट गया। इससे 7 ग्रामीणों की घटनास्थल पर मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 3 खेड़ली बाजार और 3 महाराष्ट्र के नागपुर के बताए जा रहे हैं।
 
मृतकों की पहचान सोहेल, आदित्य और मोहन निवासी नागपुर तथा विनायक पारखे खेड़ली बाजार, गोविंद गिरि गोस्वमी, शुभम बिहारे और ब्राह्मणवाड़ा के शिवराम पवार के रूप में  हुई है, जबकि दीपक साहू और विपुल को गंभीर हालत में नागपुर भेजा गया है।
 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुलताई के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख