Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (20:09 IST)
Road Accident in Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 अलग-अलग दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मैहर और राजगढ़ जिलों में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मंडला जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सिवनी जिले में एक कार और ट्रक की टक्कर में दो अन्य लोगों की मौत हो गई।
 
अमदरा के थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि मैहर जिले में शनिवार सुबह करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बोरी गांव के पास एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
ALSO READ: अजित पवार बोले, लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा, बारामती में ननद भौजाई आमने सामने
छपारा थाने के सहायक उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सूर्यवंशी ने बताया कि जबलपुर -सिवनी राजमार्ग पर ट्रक से एक कार के टकरा जाने पर शिक्षिका प्रियवृंदा बिसेन (32) और उनके भाई बंसत पटेल (40) की मौत हो गई।
 
सूर्यवंशी ने बताया कि शिक्षिका खजुराहो लोकसभा सीट के विजयराघवगढ़ में चुनाव ड्यटी कर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।
 
अधिकारी ने बताया कि कार में सवार उनके पति को चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।
 
पुलिस के अनुसार राजगढ़ में खानपुरा गांव के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें 30 वर्षीय महिला, उसके पांच वर्षीय बेटे और सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई एवं दो अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस के मुताबिक मंडला जिले में शुक्रवार देर रात मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल के पास बारातियों को ले जा रही एक बस के पलट जाने से 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।
 
मंडला कोतवाली के थाना प्रभारी शफीक खान ने यह जानकारी दी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन विजय धुर्वे ने बताया कि घायलों में से नौ को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 10 अन्य का इलाज चल रहा है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख