महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हंगामा, तेजस्वी सूर्या पहुंचे थे दर्शन करने

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (16:39 IST)
उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महाकालेश्वर मंदिर में जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
इस वायरल वीडियो को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी शेयर किया है। कांग्रेस ने लिखा- महाकाल के दरबार में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भाजपा नेताओं ने पुजारियों एवं कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की, उत्पात मचाया और मारपीट की। शिवराज जी, भाजपा नेताओं में कोई मर्यादा है?
<

महाकाल के दरबार में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी :

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भाजपा नेताओं ने पुजारियों एवं कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की, उत्पाद मचाया और मारपीट की।

शिवराज जी,
भाजपा नेताओं में कोई मर्यादा है pic.twitter.com/7WUJRz7Vch

— MP Congress (@INCMP) August 10, 2022 >
ऐसा भी कहा जा रहा है कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता तेजस्वी सूर्या के साथ मंदिर के नंदी हाल तक पहुंच गए थे। दूसरे पदाधिकारी भी चले गए।

जब मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो मंदिर प्रशासन के स्टाफ से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की और बेरिकेट्स हटाते हुए नंदी हाल तक घुस गए। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो महाकाल मंदिर के किसी पुजारी द्वारा बनाया गया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हर साल मौतें, जाम और अव्‍यवस्‍थाएं, फिर कैसे मिल जाती है अनुमति, ढीठ हुए बाबा प्रदीप मिश्रा और बेशर्म बना प्रशासन

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से मांगा 'फर्जी' वोटर आईडी

मोदी के मन की बात से सरकार को कितनी हुई कमाई, राज्यसभा में खुला राज

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब, मैंने संविधान की शपथ ली

पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद की बढ़ीं मुश्किलें, फोन में मिलीं महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो

झारखंड में भीषण रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 20 डिब्बे, इन ट्रेनों पर पड़ा असर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 2 घायल

अलास्का में पुतिन से मिलेंगे ट्रंप, क्या समाप्त करा पाएंगे रूस यूक्रेन युद्ध?

गाजा पर इसराइल के सैन्य कब्जे से टकराव में होगी खतरनाक वृद्धि : गुटेरेश

रक्षाबंधन पर भारी बारिश से दिल्ली पानी पानी, कई राज्यों में मानसून ब्रेक

अगला लेख