Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR, EC ने बाबरी मस्जिद पर दिए बयान को माना आचार संहिता का उल्लंघन

Advertiesment
Sadhvi Pragya Thakur
भोपाल। भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के दिए बयान को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने में खुद के शामिल होने और ढांचा गिराने के लिए गर्व होने की बात कही थी।

साध्वी के इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनको जो नोटिस जारी किया था, नोटिस के जवाब में साध्वी प्रज्ञा ने जो जवाब दिया था उसे खारिज करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले को लेकर चुनाव आयोग से सिफारिश की थी। चुनाव आयोग के निर्देश पर भोपाल के कमला नगर थाने में साध्वी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
 
क्यों मुश्किल में साध्वी : इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने में वे शामिल थीं और उनको विवादित ढांचा गिराने का कोई अफसोस भी नहीं है। मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वे अयोध्या गई थीं और विवादित ढांचा गिराया था। इसका उन्हें अफसोस नहीं है और फिर एक बार अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा।
 
वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर चुनाव आयोग ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने साध्वी को नोटिस जारी कर उनसे बयान से बारे में पूछा था जिसका जवाब देने के लिए साध्वी प्रज्ञा को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका में धमाकों के बाद भारत भी सतर्क, तटरक्षक बल हाई अलर्ट पर, हमलावरों के समुद्र के रास्ते आने की आशंका