Hanuman Chalisa

रेत माफिया ने किया केन नदी का सीना छलनी

कीर्ति राजेश चौरसिया
सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश के बाद सभी रेत खदानों में मशीनों से रेत का उत्खनन और लोडिंग प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद रेत माफिया हैवी मशीनों से केन नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। हौसले इतने बुलंद हो गए कि सरेआम सैकड़ों ट्रक प्रतिदिन भरकर भेजे जा रहे हैं।


दिन में मजदूरों से और रातभर मशीनों से रेत का उत्खनन हो रहा है। ऐसे ही अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने पन्ना पुलिस ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है, जिसमें एसडीओपी आलोक शर्मा ने देर रात सुनहरा और चांदीपार्टी की खदानों पर छापा मारकर दो पोकलेन मशीन और 7 ट्रक डंपर जप्त किए हैं, जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया।

समय-समय पर कार्रवाई होती भी रही है, इसके बावजूद माफिया सीनाजोरी कर रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं। गत वर्ष 27 मशीनें पकड़ी गई थीं और इस वर्ष इसके पूर्व भी पांच मशीनें पकड़ी जा चुकी हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक मशीनें राजसात की जा चुकी हैं। शेष थाना परिसर में जप्त करके रखी हुई हैं। इसके बावजूद अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

ज्ञात हो कि केन नदी दुनिया की एकमात्र प्रदूषणरहित नदी है जिसका पानी सीधा पेयजल के रूप में उपयोग होता है। रेत माफिया अवैध उत्खनन कर पूरी रेत यूपी भेज रहे हैं और केन नदी की दशा दयनीय हो गई।

क्या कहते हैं जिम्मेदार : एसडीओपी अजयगढ़ आलोक शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से रात भर पोकनेल मशीनों से अवैध उत्खनन कर नियम विरुद्ध रेत का अवैध कारोबार और लोडिंग की जानकारी मिल रही थी, जिस पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है और करोड़ों रुपए की मशीनें ट्रक डंपर जप्त किए गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं... पत्नी के ताने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को राहत

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

अगला लेख