Hanuman Chalisa

इंदौर में तीन घंटे में ढहाया 45 साल पुराना सरवटे बस स्टैंड

Webdunia
रविवार, 27 मई 2018 (09:40 IST)
इंदौर। शहर के बीचों-बीच स्थिति सरवटे बस स्टैंड को जर्जर होने के चलते शनिवार रात ढहा दिया। अब चार दिनों में यहां से मलबा हटा दिया जाएगा और फिर अस्थायी टीन शेड बनाकर टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र और अमानती घर बनाया जाएगा। 
 
इस बस स्टैंड से चौबीसों घंटे बसें आती-जाती रहती थीं। रात सवा नौ बजे निगम के अमले ने कार्रवाई शुरू की और छह पोकलेन मशीनों की मदद से रात 12 बजे तक जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई में 100 रिमूवल कर्मचारी, 50 पुलिसकर्मी, 10 से ज्यादा अधिकारी शामिल थे। 

इस बस स्टैंड से चलती थी 600 बसें : इस बस स्टैंड से दिन भर में 600 बसें चलती थी। मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्‍ट्र, गुजरात, राजस्थान के अलग-अलग शहरों के लिए भी यहां से बसें चलती थी। यहां पर लगभग 40 हजार यात्री रोज आते-जाते थे। अब इन सभी जगहों के लिए तीन अलग अलग अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं।
 
बनेगा 5 मंजिला नया बस स्टैंड : सरवटे बस स्टैंड की नई पांच मंजिला बिल्डिंग को निगम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर बनवाएगा। इसमें नीचे छोटे वाहनों की पार्किंग होगी वहीं ग्राउंड फ्लोर पर बस स्टैंड और ऊपर की चार मंजिलों का उपयोग कमर्शियल और यात्री सुविधाओं के लिए किया जाएगा। यह भवन बनने में लगभग डेढ़ साल का समय लगेगा।

नए बस स्टैंड में भी लगेगी सरवटे की प्रतिमा : इसके पूर्व सरवटे बस स्टैंड पर स्थापित विनायक सीताराम उर्फ तात्या सरवटे की प्रतिमा और फोटो को यहां से हटाया गया। निगम ने आलापुरा में रहने वाले सरवटे परिवार को यह प्रतिमा और फोटो सौप दिया है। परिवार ने भी प्रतिमा इस शर्त पर स्वीकार की है कि निगम यहां नया बस स्टैंड बनाकर इस प्रतिमा को पुनः यहां स्थापित करेगा। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख