थाने में घुसकर पुलिसकर्मी को मारी गोली, सतना में हड़कंप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (11:54 IST)
Satna news in hindi : मध्यप्रदेश के सतना जिले के जैतवारा पुलिस थाना परिसर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिसकर्मी की हालत स्थिर है। इस घटना से सतना में हड़कंप मच गया। इस घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
 
पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, पुलिस के साथ लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
 
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पुलिस थाने की बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना और बाहर निकल आए। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। पुलिसकर्मी के कंधे के पास गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया।
 
सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी के वाराणसी दौरे और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले योगी आदित्यनाथ

पीएम मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कांग्रेस के पेट में दर्द

मेघवाल ने लगाया राहुल और कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप

कांग्रेसियों ने लगाए नारे, राजा बनने पर क्या बोले राहुल गांधी?

अगला लेख