भारत माता की जय का नारा लगाने पर छात्र को सजा, शिक्षकों के खिलाफ FIR

Webdunia
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (08:54 IST)
गुना। मध्य प्रदेश के गुना में स्थित एक स्कूल में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने वाले एक छात्र को सजा देना स्कूल को खासा महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के 2 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़के के माता-पिता ने दावा किया कि बुधवार को देशभक्ति के नारे लगाने के लिए नाबालिग बालक को दो पीरियड की अवधि तक जमीन पर बैठाया गया था। उनकी शिकायत पर 2 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और अन्य दक्षिणपंथी संगठनों ने अभिभावकों के साथ स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में स्कूल के प्राचार्य ने लिखित माफी भी मांग ली। 
 
इस संदर्भ में टिप्पणी के लिए क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का संचालन करने वाले संगठन से संपर्क नहीं हो सका। हालांकि, सोशल मीडिया पर स्कूल से प्रसारित एक पत्र में कहा गया है कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कांग्रेस की सोच अर्बन नक्सल वाली, सत्ता में आई तो लोगों का गोल्ड जब्त कर मुसलमानों को बांट देगी, बांसवाड़ा में बोले PM मोदी

Virat Kohli के अंपायर से भीड़ने के बाद, कप्तान Faf ने बताया क्या था पूरा मामला

शशि थरूर पर आई मुसीबत, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या लगा है आरोप

इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में भिड़े कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ

कांग्रेस की सोच अर्बन नक्सल वाली, सत्ता में आई तो लोगों का गोल्ड जब्त कर मुसलमानों को बांट देगी, बांसवाड़ा में बोले PM मोदी

जो चुनाव नहीं जीत सकते, उन्होंने मैदान ही छोड़ दिया, राजस्थान में PM मोदी ने सोनिया गांधी पर कसा तंज

शशि थरूर पर आई मुसीबत, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या लगा है आरोप

मोदी-शाह सरकार सत्ता में आई तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा : मल्लिकार्जुन खरगे

कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ

अगला लेख