Biodata Maker

सीहोर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आश्रम में बड़ा हादसा, भोजनशाला का शेड गिरा,1 की मौत की खबर,15 से अधिक घायल

गंभीर रूप से घायल 2 को भोपाल रेफर किया गया

विकास सिंह
बुधवार, 13 जुलाई 2022 (22:11 IST)
भोपाल। सीहोर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आश्रम में बड़ा हादसा हो गया है। सीहोर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम आश्रम में स्थित भोजनशाला का शेड गिर गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत की खबर है जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए है। जिनमें गंभीर रूप से घायल 2 श्रद्धालुओं को भोपाल रेफर किया गया है जिनकी हालत नाजुक है।

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबरेश्वर आश्रम में देश भर से श्रद्धालु जटे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए है और हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बारिश हो रही थी जिसके चलते बडी संख्या में श्रद्धालु भोजनशाला में एकत्र थे तभी हादसा हो गया।  शेड गिरने से कई श्रद्धालु नीचे दब गए। हादसे के  बाद आश्रम में मौजूद अन्य लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल गया।  

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सीहोर के कुबरेश्वर धाम आश्रम में भोजनशाला का पंडाल गिरने से कई श्रद्धालुओं की जानकारी मिली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड से रेल लाइन से जुड़ेगा ओडिशा, 60 किलोमीटर की नई रेल लाइन को मंजूरी

मूक-बधिर 'खुशी' के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने सहारा, शिक्षा और आवास की उठाई जिम्मेदारी

हांगकांग की हाईराइज इमारतों में भयावह आग, 44 की मौत, 300 से ज्यादा लापता

दिल्ली: बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक, हजारों नौकरियां खतरे में

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग में 2 नेशनल गार्ड की मौत, ट्रंप बोले- हमलावर को कीमत चुकानी होगी

अगला लेख