Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP: बोरवेल में गिरी बच्ची को 55 घंटे बाद निकाला गया, नहीं बच सकी जान

Advertiesment
Sehore
सिहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में ढाई साल की बालिका को NDRF टीम ने आज बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। करीब 55 घंटों बाद बच्ची को निकाला गया। हालांकि नन्ही जान को बचाया नहीं जा सका।  आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के मुगावली गांव में 6 जून को ढाई साल की बालिका सृष्टि बोरवेल में गिर गई थी। खबर लगते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। 
 
बालिका को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। सेना का दल भी यहां पहुंचा। तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने आज दोपहर बाद उसे निकालने में सफलता प्राप्त की। 
 
बालिका को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशासन के हरसंभव प्रयास के बाद एक नन्ही जान को नहीं बचा सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोरवेल में गिरी सृष्टि और पिलर में फंसे रंजन की मौत, फ्रांस में चाकूबाजी में कई बच्चे घायल