Hanuman Chalisa

शिवराज का दुल्हनों को तोहफा...

Webdunia
शनिवार, 29 अप्रैल 2017 (15:35 IST)
भोपाल। महिलाओं को सशक्त बनाने एवं नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा देने के मकसद से मध्यप्रदेश सरकार 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना' के तहत शादी करने वाली प्रत्येक दुल्हन को स्मार्ट फोन खरीदने के लिए 3,000 रुपए का चेक पृथक से देगी।
 
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना' में मंत्रीपरिषद् के निर्णय अनुसार प्रत्येक कन्या को स्मार्ट फोन खरीदने के लिए 3,000 रुपए का चेक पृथक से दिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 3,86,103 कन्याओं के विवाह एवं 9,403 कन्याओं के निकाह योजना में सम्पन्न हो चुके हैं। 
 
'मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना' में प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या परित्यक्तता के सामूहिक विवाह के लिए 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें से दाम्पत्य जीवन की खुशहाली के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 17,000 रुपए है, जो कन्या के नाम से एकाउंट-पेई चेक के द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ही कन्या को दे दी जाती है।
 
इसके अलावा, विवाह संस्कार के लिए कन्या को दी जाने वाली आवश्यक सामग्री के लिए 5,000 रुपए तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ग्रामीण-शहरी निकाय को 3,000 रुपए की राशि व्यय करने का प्रावधान है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

चीन के बड़े कदम से और नीचे आ सकता है Gold, आखिर ऐसा क्या कर दिया China ने

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं... पत्नी के ताने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को राहत

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अगला लेख