Publish Date: Wed, 26 Sep 2018 (20:09 IST)
Updated Date: Wed, 26 Sep 2018 (20:16 IST)
प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर शिवराजसिंह चौहान के मंत्री रामपालसिंह ने कहा कि भले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इधर कुआं उधर खाई वाली स्थिति निर्मित हो गई हो, लेकिन सरकार अदालत के फैसले और जनभावनाओं दोनों की ध्यान रखेगी।
मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा ऐसे विषय काफी गंभीर होते हैं। ऐसे में हम चाहेंगे कि जनभावनाओं को ठेस न पहुंचे और अदालत के फैसले का भी सम्मान हो। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। हम कुआं हो या खाई उसे पाटने का काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले प्रमोशन में आरक्षण देने या न देने का निर्णय राज्यों पर छोड़ दिया है। अब राज्य सरकारें चाहें तो पदोन्नति में आरक्षण दे सकती हैं और नहीं चाहें तो नहीं दे सकतीं।