Hanuman Chalisa

सारणी में रोजगार के साधन खत्म नही होने दूंगा : शिवराज सिंह

Webdunia
रविवार, 6 अगस्त 2017 (13:32 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सारणी में रोजगार के साधन खत्म नहीं होने दिए जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार रात पाथाखेड़ा के फुटबॉल मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले में वे गड्ढों से भरे रोड पर मोटरसाइकल द्वारा आए थे। इसके बाद ऐसी रोड बनाई गई कि लोग सड़क मार्ग से बैतूल से सारणी 40 मिनट में ही पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां खदान हो या पॉवर हाउस, रोजगार के अवसर खत्म नहीं होने दिए जाएंगे।
 
आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनते हुए कहा कि हम एक परिवार की तरह सरकार चला रहे हैं। एक मामा, भानजे-भानजी का रिश्ता कायम है। प्रदेश सरकार ने सभी जाति और हर वर्ग के गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए एक अनोखी योजना बनाई है। इसके तहत 12वीं में 75% अंक लाने वाले बेटे एवं बेटियों की कॉलेज की फीस सरकार भरेगी। 
 
उन्होंने कहा कि हम हर गरीब को जमीन का पट्टा दिलवाएंगे, हर किसी के पास उसका घर होगा एवं जमीन उसकी होगी। बीमार गरीब के उपचार के लिए हम धन की कमी नहीं आने देंगे। 90 करोड़ रुपए पीने के पानी की योजना सारणी और पाथाखेड़ा के लोगों के लिए स्वीकृत हो चुकी है। 
 
महिलाओं को 50% आरक्षण हर क्षेत्र में दिया गया है। सारणी में 45 एकड़ जमीन उद्योगों के लिए आरक्षित कर दी गई है। जो भी युवा छोटे-छोटे उद्योग लगाना चाहते है, उनकी बैंक ग्यारंटी सरकार देगी। 
 
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस अपने विधायकों को कैद करके रखे हुए है। कांग्रेस खत्म हो रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे विकास के लिए भाजपा की नगर सरकार बनाएं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

अगला लेख