Festival Posters

मध्यप्रदेश में जवानों के लिए टोल टैक्स माफ

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2017 (12:57 IST)
जैसलमेर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में जवानों के लिए टोल टैक्स माफ करने की घोषणा की है।
 
निजी यात्रा पर शनिवार को जैसलमेर आए चौहान ने जवानों से मुलाकात के दौरान कहा कि अब सैनिकों को मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। जवानों ने टोल टैक्स का मामला चौहान के समक्ष उठाया था। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स से छूट का लाभ लेने के लिए जवानों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।
 
चौहान ने तनोट पहुंचकर तनोट माता के दर्शन किए और देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। साउथ बीएसएफ के डीआईजी नरेश कुमार व 135वीं वाहिनी के समादेष्टा दलवीरसिंह अहलावत ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री चैहान ने जवानों से भेंट कर उन्हें फल दिए।
 
इसके बाद चौहान अग्रिम सीमा चौकी का भ्रमण करने के लिए बबलियानवाला चौकी पहुंचे, जहां उन्हें सीमा की रक्षा कर रहे जवानों ने अग्रिम चौकियों के साथ सीमा की स्थिति की जानकारी दी। चौहान ने जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा वेतन

AI Summit में Youth Congress का टॉपलेस प्रोस्टेट, CM योगी बोले- देश की छवि खराब करने की कोशि‍श

Tata Punch.ev फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च; ₹6.49 लाख (BaaS) से शुरू होगी कीमत, जानें रेंज और फीचर्स

AI Summit में यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन, भाजपा ने बताया राष्‍ट्रीय शर्म

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निर्णायक छलांग की ओर

अगला लेख