डिवाइडर से टकराकर गिरे बाइक सवार के मददगार बने शिवराज, खून से सने कपड़े

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (09:50 IST)
Shivraj Singh Chauhan news in hindi : वरिष्‍ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान भले अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं है लेकिन लोगों की मदद के लिए उनका जज्बा अभी भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वॉटसएप पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें शिवराज एक घायल की मदद कर रहे हैं। इस दौरान उनके कपड़े भी खून से सन गए।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भोपाल में रविंद्र भवन के सामने एक बाइक चालक डिवाइडर से टकराकर गिर गया। उसे काफी चोट आई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रूकता है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवा कर कार से उतरे और घायल वाहन चालक की मदद की। घायल युवक भी बोल रहा था कि मामा जी आप साथ हो न। शिवराज ने भी युवक को भरोसा देते हुए कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है मामा आपके साथ है। इसके बाद उन्होंने उसे अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। 
 
घायल युवक की मदद के दौरान शिवराज सिंह चौहान के कपड़े भी खून से सन गए। जिसने भी इस वीडियो को देखा शिवराज की तारीफ किए बिना खुद को नहीं रोक सका।

इससे पहले फरवरी 2019 में भी शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल जैत रोड पर एक घायल मोटरसाइकिल सवार की मदद के लिए अपना काफिला रोका था और घायल को अस्पताल पहुंचाया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, शेयर बाजार में भारी गिरावट

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी, IMD का अनेक राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ट्रंप टैरिफ से दुनिया में हड़कंप, किस देश पर लगा कितना टैक्स?

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

अगला लेख