मप्र : 30 जून को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मुहर लगवाने के लिए शिवराज दिल्ली रवाना

Webdunia
रविवार, 28 जून 2020 (16:50 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल के बीच मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। खबरों के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 30 जून को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत के साथ मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों के नामों की सूची तैयार कर ली है।

मंत्रिमंडल के नामों पर केंद्रीय नेतृत्व की अंतिम मुहर लगवाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। शिवराजसिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत भी दिल्ली गए हैं। खबरों के मुताबिक तीनों नेता आज ही केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर से मुलाकात करेंगे।
 
कल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नामों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक तीनों सोमवार शाम वापस आएंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल को विस्तार देने का ऐलान किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख